मंगलवार, सितंबर 01, 2009

चश्मा लगता है.....

Namaskaar Sir..........

Mera naam mayank upadhyay hai.

Main B.Tech 1st year me hoo.. aur Indian Air Force me Jaana Chahta hoo.......par mujhe chashma laga hai........ -3.5 D ka.....aur ye badhta hi jaa rha hai..... kripya mujhe mere chashme se chutkaara dilaiye....... kuch aushadhiyaa bhi bata deejiye yogaasano ke saath sath........ dhanyawaad



प्रिय मयंक जी

नमस्कार

आपने नज़र की कमजोरी के बारे में लिखा है। आपने बताया कि दिन ब दिन ये कमजोरी बढ़ रही है तो कुछ औषधियां इस प्रकार लीजिये--

१. षड्बिन्दु तेल --- नाक में दिन में दो बार दोनो छिद्रों में तीन-तीन बूंद डालिये और कुछ देर तक सिर को पीछे की तरफ़ रख कर लेटिये ताकि तेल बाहर न आ जाए ध्यान रखे कि इसे मुंह में मत खींचियेगा नुकसान तो नहीं होगा लेकिन कम लाभ होगा इसे खुद ऊपर चढ़ने दीजियेगा।

२. सप्ताम्रत लौह ---- २५० मिग्रा. दिन में दो बार शहद में मिलाकर चाटिये।


इस उपचार को कुछ माह लगातार लीजिये किसी जादुई चमत्कार की अपेक्षा न करें लाभ महसूस होने में छह माह तक लग जाते हैं।

0 आप लोग बोले: